पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी भाजपा में शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2022

चंडीगढ़ ।  पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी  भाजपा में शामिल हो गई हैं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व भाजपा महिला मोर्चा की प्रधान मोना जायसवाल ने मनीषा को पार्टी में शामिल करवाया। मनीषा गुलाटी के भाजपा ज्वाइन करने की अटकलें काफी दिन से चल रही थीं। गुलाटी कैप्टन अमरिंदर सिंह की काफी नजदीकी मानी जाती हैं।

इसे भी पढ़ें: पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी आज बीजेपी में शामिल होंगी

 

गुलाटी ने कहा कि यह जंग मेरी नहीं, औरत के वजूद की जंग है। एक बड़े नेता ने मुझे फोन कर कहा कि तूं इंसाफ दिलाएगी? मैं हिंदू हूं, इसलिए निशाने पर लिया गया। मैंने सीएम से कहा तो उन्होंने सॉरी कह दिया। दरअसल, चन्नी जब मंत्री थे तो मनीषा गुलाटी ने चन्नी को मीटू केस में नोटिस जारी किया था।2018 में जब मीटू मूवमेंट चल रहा था तब पंजाब की एक महिला अफसर ने चरणजीत सिंह चन्नी पर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि चरणजीत सिंह चन्नी ने अश्लील मैसेज उसे भेजे। राज्य महिला आयोग ने इसपर स्वत: संज्ञान लेकर चन्नी को हटाने की मांग की थी। मामला इतना बढ़ गया था कि तब मनीषा धरने पर बैठ गई थी। 

इसे भी पढ़ें: जे.पी.नड्डा, अमित शाह, मनोहर लाल खट्टर, वीके सिंह, हेमा मालिनी पंजाब में करेंगे चुनावी रैलियों को संबोधित

उन्होंने कहा था कि वह महिला आईएएस अफसर के लिए इंसाफ चाहती हैं। उन्होंने तब चेतावनी दी थी कि यदि राज्य सरकार ने इस संबंध में कार्रवाई नहीं की तो वह आंदोलन करेंगी। चन्नी तक कैप्टन सरकार में मंत्री थे। बाद में कैप्टन को जब पार्टी ने सीएम पद से हटाया तो चन्नी सीएम बन गए। मनीषा का आरोप है कि सीएम बनते ही चन्नी ने उनसे रंजिश निकालने की कोशिश की।

इसे भी पढ़ें: पंजाब में कांग्रेस सरकार विकास और कानून व्यवस्था में फेल : जयराम ठाकुर

बताया जा रहा है कि मनीषा को बीजेपी में लाने की स्क्रिप्ट कैप्टन ने लिखी। इस बात की चर्चा कई दिनों से चल रही थी कि वह बीजेपी में जा सकती हैं।  चंडीगढ़ में उन्होंने आखिरकार बीजेपी ज्वाइन कर लिया। भाजपा को सीएम को घेरने का नया मुद्​दा मिल गया है। कैप्टन की भी इस वक्त पूरी कोशिश है कि कांग्रेस को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाया जाए। मनीषा को भाजपा में लाना भी उनकी इसी सोच का परिणाम है।

प्रमुख खबरें

Akal Takht का बड़ा एक्शन: CM Bhagwant Mann गुरु-विरोधी घोषित, Punjab में सियासी बवाल

आजकल आदमियों से बन नहीं रही, Veer Sahu संग तल्खी के बीच Sapna Choudhary का बड़ा बयान

डील हो या ना हो, मैं ईरान को...ट्रंप पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा

अमरनाथ यात्रा 2026: सुरक्षा का अभेद्य घेरा, पहलगाम-अनंतनाग में High-Tech इंतज़ाम