नये साल पर मनीष मल्होत्रा ने किया अपने बॉलीवुड दोस्तों के साथ डिनर, देखें ये खास वीडियों

By रेनू तिवारी | Dec 31, 2020

2020 जिस तरह से बीता है कोई नहीं चाहता कि ऐसा साल जिंदगी में फिर कभी वापस आये। बॉलीवुड के लिए भी 2020 काफी बुरा साबित हुआ क्योंकि इस साल बॉलीवुड ने अपने कई दिग्गजों को खोया है। आने वाले साल से लोगों को काफी उम्मीदें हैं और नये साल का स्वागत भी लोग काफी अच्छे से कर रहे हैं। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने बुधवार देर रात अपने दोस्तों के लिए एक डिनर पार्टी की मेजबानी की। डिनर में कार्तिक आर्यन, कृति सेनन, जान्हवी कपूर, ख़ुशी कपूर, जैकलीन फर्नांडीज़, वाणी कपूर और नुशरत भरूचा शामिल हुए। मनीष ने गाला डिनर पार्टी की अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दोस्तों के साथ तस्वीरें साझा कीं। मनीष से अपने बॉलीवुड दोस्तों के साथ एक अद्भुत समय बिताया। ये तस्वीरे उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर की है।

इसे भी पढ़ें: मानव कौल ने फिल्म नेल पॉलिश में अपने किरदार से उठाया पर्दा, कहा- बेहद जटिल रोल था 

जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भरूचा, वाणी कपूर ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर डिनर पार्टी से झलकियां साझा कीं। डिनर के लिए, कृति सेनन ने सरसों के फूल के रंग की मैक्सी ड्रेस पहनी हुई थी। जहां जान्हवी कपूर ने सफेद टॉप और डेनिम पहना था, वहीं उनकी बहन ख़ुशी ने बलून आस्तीन वाली गुलाबी ड्रेस पहनी थी। वाणी कपूर ने एक मिनी ड्रेस पहनी हुई थी और उन्होंने इसे काले बूट के साथ जोड़ा। कार्तिक आर्यन भी काफी शानदार लग रहे थे।

मनीष मल्होत्रा के डिनर से सभी तस्वीरें देखें: 

प्रमुख खबरें

EV Market में मचेगी खलबली! Ola Electric अपने Battery Business के लिए जुटाएगी ₹2000 करोड़

Credit-Debit Card यूजर्स को बड़ा झटका, Airport Lounge की फ्री सुविधा अब होगी बंद।

व्यापार घाटे पर राहत, पर Middle East संकट ने बढ़ाई टेंशन, Indian Exports पर मंडराया खतरा

West Bengal BJP Candidate List: भवानीपुर में भी नंदीग्राम वाला इतिहास दोहराएगा? BJP ने पहली लिस्ट जारी कर ही ममता पर प्रेशर बढ़ाया