मनीष सिसोदिया का आरोप, केंद्र राज्य सरकारों की सहायता करने के बजाय उन्हें ‘अपशब्द’ कह रहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर कुछ राज्य सरकारों की सहायता करने के बजाय उन्हें “अपशब्द” कहने का शुक्रवार को आरोप लगाया। सिसोदिया ने दिल्ली सरकार की घर-घर राशन पहुंचाने की योजना पर केंद्र की आपत्ति को लेकर यह भी कहा कि भाजपा ‘भारतीय झगड़ा पार्टी’ बन गई है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली सरकार के पहले ग्रीनहाउस का गोपाल राय ने किया उद्घाटन

सिसोदिया ने कहा कि लोग ऐसी सरकार से “तंग आ चुके” हैं जो केवल राज्य सरकारों को “अपशब्द” कहती है। उन्होंने कहा, “लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को चुना है न कि ‘भारतीय झगड़ा पार्टी’ को। कृपया भारतीय झगड़ा पार्टी न बनें। उन्हें राज्य सरकारों के साथ काम करना चाहिए बजाय कि उनके काम में हस्तक्षेप करने के। उन्हें राष्ट्र निर्माण में राज्य सरकार की पहलों का समर्थन करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!

Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकत