Delhi Liquor Scam: 'साहेब जेल में डालकर मेरा हौसला नहीं तोड़ सकते', तिहाड़ से मनीष सिसोदिया का बीजेपी को बड़ा संदेश

By अभिनय आकाश | Mar 11, 2023

दिल्ली शराब घोटाले में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जेल से अपने ताजा ट्वीट में भाजपा पर निशाना साधा है। आप के वरिष्ठ नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा, "सर, आप मुझे जेल में डालकर परेशान कर सकते हैं। लेकिन मेरा हौसला नहीं तोड़ सकते। जेल से मनीष सिसोदिया का संदेश नाम से ट्वीट उनके ट्विटर अकाउंट से किया गया जिसमें लिखा था- साहेब जेल में डालकर मुझे कष्ट पहुँचा सकते हो, मगर मेरे हौसले नहीं तोड़ सकते, कष्ट अंग्रेजो ने भी स्वतंत्रता सेनानियों को दिए, मगर उनके हौसले नहीं टूटे।

इसे भी पढ़ें: Manish Sisodia Court Hearing: सिसोदिया के कहने पर बदला गया नियम, कोर्ट में ED ने कहा- खास लोगों को 12% लाभ पहुंचाया गया

सीबीआई ने कहा कि मनीष सिसोदिया के जवाब संतोषजनक नहीं थे और वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली शराब नीति में कुछ विवादास्पद प्रावधान जोड़े गए थे जो पहले मसौदे का हिस्सा नहीं थे। सीबीआई द्वारा इसके बारे में पूछे जाने पर, सिसोदिया यह बताने में विफल रहे कि उन प्रावधानों को अंतिम मसौदे में कैसे शामिल किया गया।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर