ऑक्सीजन मामले में सामने आया दिल्ली सरकार का पक्ष, भाजपा को रिपोर्ट लाने की दी चुनौती

By अनुराग गुप्ता | Jun 25, 2021

नयी दिल्ली। ऑक्सीजन सप्लाई के मामले को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एक तथाकथित रिपोर्ट बताई जा रही है कि दिल्ली में जब कोरोना का पीक था तो ऑक्सीजन की कमी नहीं थी और ऑक्सीजन की मांग 4 गुना बढ़ा-चढ़ाकर बताई गई थी। भाजपा के नेता जिस तथाकथित रिपोर्ट के हवाले से अरविंद केजरीवाल को गाली दे रहे हैं, ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: SC टीम का खुलासा, दिल्ली ने जरूरत से 4 गुना ज्यादा ऑक्सीजन मांगा था, 12 राज्यों को हुआ घाटा 

सिसोदिया ने कहा कि अप्रैल के महीने में दिल्ली में ऑक्सीजन की किल्लत हुई थी। ऑक्सीजन मैनेजमेंट का केंद्र सरकार ने पूरे देश में बंटाधार कर दिया था। डॉक्टर्स और ऑस्पिटल्स ने भी चिल्लाया था लेकिन भाजपा ने जिम्मेदारी लेने की जगह पार्टी मुख्यालय में बैठकर एक ममगढ़ंत रिपोर्ट बनाई। अगर ऐसी कोई रिपोर्ट बनी है तो भाजपा के बड़े नेता इसे साझा करें। 

यहां देखें पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस: 

प्रमुख खबरें

Delhi में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच Jantar Mantar प्रदर्शन, बंद रास्तों से परेशान रहे लोग

दिल्ली में Jantar Mantar की घेराबंदी, 3000 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Manipur के कामजोंग और उखरुल में armed groups के बीच झड़प, पांच लोगों की मौत

CEC के इस्तीफे की मांग पर Delhi में प्रदर्शन, Arvind Kejriwal और Mamata Banerjee समेत कई नेता हिरासत में