Manish Sisodia ने निचली अदालत का खटखटाया दरवाजा, राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की जमानत अर्जी

By अंकित सिंह | Mar 03, 2023

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अब जमानत के लिए निचली अदालत का दरवाजा खटखटाया है। मनीष सिसोदिया ने राउज एवेन्यू कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल के हैं। सूत्रों के मुताबिक मनीष सिसोदिया की याचिका पर शनिवार को सुनवाई हो सकती है। इससे पहले शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया को जमानत देने से मना कर दिया था। उस वक्त सुप्रीम कोर्ट ने साफ तौर पर कहा था कि जमानत के लिए सीधे-सीधे सर्वोच्च अदालत में पहुंच जाना एक गलत परंपरा है। इसके साथ ही कोर्ट ने उन्हें निचली अदालत का रुख करने को कहा था। 

प्रमुख खबरें

Germany के बोखुम में आग से जान गंवाने वाले Kerala के तीन युवाओं के पार्थिव शरीर पहुंचे

Ministry of Home Affairs सेना के साथ मिलकर तैयार करेगा 60000 स्वयंसेवकों का Civil Defence Network

चारा घोटाला: 25 साल से फरार सत्येंद्र कुमार को CBI ने लखनऊ में दबोचा

UP Assembly Election: Congress ने सपा से मांगी 175 से 200 सीटें, औपचारिक बातचीत शुरू