देश के हर शिक्षा मंत्री को करना चाहिए ये घोटाला, मनीष सिसोदिया बोले- प्रधानमंत्री खुद आकर ही देख लें सरकारी स्कूल

By अभिनय आकाश | Sep 02, 2022

दिल्ली में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच लगातार तकरार चल रही है। शराब नीति, भ्रष्टाचार से लेकर केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी तक सभी मुद्दों पर दोनों दल आमने-सामने हैं। इन तमाम विवादों को बीच एक चेहरा जो  शिक्षा मंत्री भी हैं,आबकारी मंत्री भी हैं नाम है मनीष सिसोदिया वो बेहद ही लाइमलाइट में हैं। एक निजी चैनल से बात करते हुए आज मनीष सिसोदिया ने बीजेपी से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी तक पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री खुद आकर ही सरकारी स्कूल देख लें।

इसे भी पढ़ें: 'गुजरात में AAP का बढ़ गया 4 फीसदी वोट शेयर', केजरीवाल बोले- सिसोदिया 2 बार गिरफ्तार हो गए तो बन जाएगी सरकार

सिसोदिया ने कहा कि मैं तो कहूंगा कि अगर बच्चों के लिए अच्छा कमरा बनाना घोटाला है तो मैं तो खूब घोटाला करूंगा। देश के हर शिक्षा मंत्री को ये घोटाला करना चाहिए। बीजेपी हेडक्वाटर के बगल वाले स्कूल में प्रधानमंत्री मोदी जी आकर देख जाए, अच्छा लगेगा। सीवीसी की रिपोर्ट पर कहा कि वो भी उनका सीबीआई भी उनकी और ईडी भी उनका। कुछ भी लिखवा लेते हैं। कह रहे हैं कि इसमें घपला हो गया। 

प्रमुख खबरें

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू

Rekha ने मजबूरी में रखा था कदम, Gemini Ganesan की बेटी का Bollywood में चला सिक्का