Haryana: मनीष सिसोदिया ने दिखाया दम, बोले- केजरीवाल हरियाणा का बेटा, लोगों ने मौका दिया तो...

By अंकित सिंह | Sep 04, 2024

आम आदपी पार्टी हरियाणा में लगातार चुनावी प्रचार में जुटी है। आप नेता मनीष सिसोदिया ने आज सोनीपत में एक रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं हरियाणा के लोगों से केवल यही कहना चाहता हूं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक मौका दीजिए।' वह हरियाणा का बेटा है। उनका जन्म यहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि जब लोगों ने उन्हें मौका दिया तो वह दिल्ली गए और सीएम बने। बीजेपी ने अपने 10 साल के शासन के दौरान जनता को बेवकूफ बनाया। 

इसे भी पढ़ें: Haryana: चुनावी अखाड़े में पहलवानी की तैयारी, राहुल गांधी से मिले विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया

उन्होंने कहा कि लोगों ने हरियाणा के बेटे केजरीवाल को मौका दिया तो उन्होंने दिल्ली के स्कूल और अस्पताल अच्छे कर दिये, बिजली के बिल Zero कर दिये। पंजाब में मौक़ा दिया तो वहां भी लोगों के बिजली बिल Zero आ रहे हैं। इस बार आप भी स्कूल और अस्पतालों के लिए एक मौक़ा केजरीवाल जी को दीजिये। कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि वह हरियाणा में गठबंधन के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के साथ बातचीत कर रही है, लेकिन अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है। इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने उन खबरों का स्वागत किया, जिनमें दावा किया गया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना में रुचि दिखाई है।

प्रमुख खबरें

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में

BJP MP Gajendra Singh Patel ने हिंदू युवाओं से की पांच बच्चे पैदा करने की अपील