'सिसोदिया को खींच कर ले गई पुलिस', केजरीवाल के आरोपों पर Delhi Police ने दिया यह जवाब

By अंकित सिंह | May 23, 2023

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत के अंदर पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गलत तरीके से पेश करने के आम आदमी पार्टी (आप) के सभी दावों को खारिज कर दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि गिरफ्तार नेता को कड़ी सुरक्षा के बीच गर्दन से घसीटा जा रहा है। केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि क्या पुलिस को इस तरह मनीष जी के साथ दुर्व्यवहार करने का अधिकार है? क्या पुलिस को ऐसा करने के लिए ऊपर से कहा गया है? वहीं, संजय सिंह ने लिखा कि पुलिसिया गुंडागर्दी चरम पर। सिसोदिया का गर्दन पकड़कर खींचता हुआ ये पुलिस अधिकारी अपने आका को खुश करने के चक्कर में भूल गया की न्यायालय इसकी नौकरी भी ले सकता है।

इसे भी पढ़ें: BJP के कुछ चतुर नेताओं की सारी चतुराई निकाल कर ठगों ने ऐसा चूना लगाया कि नेताजी लंबे अर्से तक याद रखेंगे

जब सिसोदिया को अदालत कक्ष से बाहर लाया जा रहा था, तो उन्होंने दिल्ली के सेवाओं के मामले पर केंद्र के अध्यादेश पर एक विधेयक लाए जाने के संदर्भ में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘‘लोकतंत्र में विश्वास नहीं करते हैं।’’ दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘मोदी बहुत अहंकारी हो गए हैं।’’ दिल्ली सरकार ने 17 नवंबर 2021 को आबकारी नीति लागू की थी, लेकिन भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच सितंबर 2022 में यह नीति रद्द कर दी थी। सिसोदिया इस संबंध में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) तथा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज मामलों में आरोपी हैं।

प्रमुख खबरें

Burhan Wani को शहीद बताने पर भड़की VHP, पीडीपी नेता अब्दुल कबीर के निष्कासन की मांग

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल