मनीष तिवारी ने किया चरणजीत सिंह चन्नी पर कटाक्ष, बोले- पंजाब को चुनौतियों से निपटने वाले मुख्यमंत्री की जरूरत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस सीमावर्ती प्रदेश को ऐसे नेता की जरूरत है जो चुनौतियों से निपट सके और कड़े फैसले कर सके। तिवारी ने ट्वीट किया, ‘‘पंजाब को एक ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है जो चुनौतियों से निपट सके और कड़े फैसले करने की क्षमता रखता हो।

इसे भी पढ़ें: तीन दिन बाद भी अस्पताल के ICU में है लता मंगेशकर, कोरोना से है संक्रमित

तिवारी कांग्रेस के उस ‘जी 23’ समूह में शामिल हैं जिसने साल 2020 में सोनिया गांधी को पत्र लिखकर संगठन में आमूल-चूल परिवर्तन और सक्रिय अध्यक्ष की मांग की थी। पार्टी के कई नेताओं ने इसे शीर्ष नेतृत्व को चुनौती दिए जाने के तौर पर लिया था। उधर, पंजाब में मुख्यमंत्री पद के आकांक्षी माने जा रहे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को कहा था कि कांग्रेस आलाकमान नहीं, बल्कि जनता मुख्यमंत्री के बारे में फैसला करेगी।

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !