Rahulको अयोग्य ठहराये जाने को लेकर मनीष तिवारी और मणिकम टैगोर ने कार्यस्थगन के नोटिस दिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2023

नयी दिल्ली। कांग्रेस सांसदों मनीष तिवारी और मणिकम टैगोर ने पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने पर सदन में चर्चा की मांग करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को कार्यस्थगन के नोटिस दिए हैं। तिवारी ने अपने नोटिस में कहा है कि राहुल गांधी को जल्दबाजी में अयोग्य ठहराया जाना स्वाभाविक न्याय के सिद्धांत के विरुद्ध है और यह संविधान के प्रावधानों के भी खिलाफ है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि सदन में राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने से संबंधित विषय पर चर्चा होनी चाहिए। टैगोर ने भी राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने के विषय पर सदन में चर्चा की मांग की है।

प्रमुख खबरें

Saharanpur में आवारा कुत्तों ने 12 वर्षीय बच्चे को नोंचकर मार डाला, एक अन्य घायल

US Dollar की मजबूती से गिरा Rupee, 11 पैसे टूटकर 95.73 पर बंद

विद्या भारती का राष्ट्रव्यापी अभियान, 25 सितंबर को 25 हजार जगहों पर होगा Vande Mataram का सामूहिक गायन

Varshini Venkat: चेन्नई में टीवी अभिनेत्री कारोबारी से 5.5 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार