गुलाम नबी आजाद के बाद क्या अब मनीष तिवारी की बारी? कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व को लेकर कही यह बातें

By रेनू तिवारी | Aug 27, 2022

कांग्रेस पार्टी से गुलाम नबी आजाद ने इस्तीफा दे दिया। आजाद के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के कुछ नेताओं ने उनपर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि वह पिछले काफी समय से बीजेपी के पक्षधर हो गये थे। गुलाम ने कांग्रेस को अपनी राजनीतिक सफर का एक लंबा वक्त दिया हैं। आजाद ने उस वक्त तक पार्टी का साथ दिया जब वह लगातार चुवान हार रही थी और कांग्रेस के बड़े बड़े नेता पार्टी छोड़कर भाग रहे थे। 2014 के चुवान में कांग्रेस की स्थिति बेहद खराब हो गयी थी और तब से लेकर आजतक रोजाना खराब ही हो रही हैं। आजाद ने आरोप लगाया कि पार्टी में राहुल गांधी ने उन्हें साइडलाइन किया। कई वरिष्ठ नेताओं की बात को अनसुना किया गया। कांग्रेस के कई बड़े नेता नाराज हैं और सोनिया गांधी से वह इस बारे में खई बार चर्चा भी कर चुके हैं।

 

इसे भी पढ़ें: Twitter War | स्कूल के मुद्दों पर हिमंत बिस्वा सरमा और केजरीवाल के बीच ट्विटर पर बहस, दिल्ली के CM बोले- सरकारी स्कूल देखने कब आऊं?


कांग्रेस पार्टी में मची कलह और गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे को लेकर जब कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी से प्रतिक्रिया मांगी गयी तब उन्होंने कहा कि हमें किसी से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। मैंने इस पार्टी को 42 साल दिए हैं। मैं यह पहले भी कह चुका हूं, "हम इस संस्था (कांग्रेस) के किरायेदार नहीं हैं, हम सदस्य हैं"। अब अगर आप हमें बाहर निकालने की कोशिश करेंगे तो यह दूसरी बात है, और यह देखा जाएगा। ऐसा लगता है कि 1885 से मौजूद भारत और कांग्रेस के बीच समन्वय में दरार आ गई है। आत्मनिरीक्षण की जरूरत थी। मुझे लगता है कि 20 दिसंबर 2020 को सोनिया गांधी के आवास पर हुई बैठक में सहमति बन गई होती तो यह स्थिति नहीं आती।

 

इसे भी पढ़ें: आजाद का त्यागपत्र कुछ वैसा ही, जैसा मैंने कांग्रेस छोड़ते समय लिखा था : मुख्यमंत्री हिमंत


मनीष तिवारी ने आगे कहा कि 2 साल पहले, हम में से 23 ने सोनिया गांधी को लिखा था कि पार्टी की स्थिति चिंताजनक है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उस पत्र के बाद कांग्रेस सभी विधानसभा चुनाव हार गई। अगर कांग्रेस और भारत एक जैसे सोचते हैं, तो लगता है कि दोनों में से किसी एक ने अलग सोचना शुरू कर दिया है। कांग्रेस सांसद एम तिवारी कहते हैं, "श्री आजाद के पत्र के गुण-दोष में नहीं जाना चाहते, वह समझाने की सबसे अच्छी स्थिति में होंगे... कांग्रेस नेताओं की चपरासी" जब पार्टी के बारे में "ज्ञान" देते हैं तो यह हंसी का पात्र होता है..."


आपको बता दे ही मनीष तिवारी भी उन्हीं नेताओं में से एक हैं जो कांग्रेस पार्टी से लंबे समय से नाराब चल रहे हैं। वह कई बार नेतृत्व पर सवाल उठा चुके हैं।


All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत