एक दौर था जब संजय दत्त पर फ़िदा थी मनीषा कोइराला, अलमारी में छिपा कर रखती थीं फ़ोटोज़

By आकांक्षा तिवारी | Sep 04, 2019

हाल ही में अभिनेता संजय दत्त और अभिनेत्री मनीषा कोइराला की अपकमिंग फ़िल्म 'प्रस्थानम' का ट्रेलर रिलीज़ किया गया। इस मौके पर अभिनेत्री मनीषा कोइराला मीडिया से भी रू-ब-रू हुईं। मीडिया से बातचीत के दौरान मनीषा करोइला ने दिल में दबी बरसों पुरानी वो बात कह डाली, जो आज तक किसी से न कह सकीं। 

इसे भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने बताया, किसके नाम करेंगे अपनी वसीयत!

मनीषा करोइला का कहना है कि वो स्कूल के समय से ही संजू बाबा की बहुत बड़ी फ़ैन थी। इसके साथ ही वो अपनी मम्मी से छिप-छिप कर उनकी तस्वीरें और पोस्टर अलमारी में रखा करती थी। हांलाकि, इस इंटरव्यू के दौरान मनीषा ने ये भी साफ़ कर दिया कि अब उनके मन में संजय दत्त को लेकर ऐसा कुछ भी नहीं है। इसके अलावा अगर कोई उनसे पूछता है कि अब वो संजय दत्त के लिये पहले जैसा कुछ क्यों नहीं महसूस करती हैं, तो इसके जवाब में उनका कहना था कि वो और संजू बाबा अब अच्छे दोस्त हैं। 

मनीषा कोइराला ने संजय दत्त की बायोपिक संजू में उनकी मां किरदारा निभाया था। इस फ़िल्म के ज़रिये उन्होंने काफ़ी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। वहीं अब वो 'प्रस्थानम' के ज़रिये एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही हैं। इस फ़िल्म में संजय दत्त की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। 'प्रस्थानम' संजय दत्त के प्रोडक्शन हाउस की फ़र्स्ट फ़िल्म है। इस फ़िल्म की प्रोड्यूसर संजू बाबा की पत्नी मान्यता दत्त हैं। 

इसे भी पढ़ें: शादी के 7 साल बाद भी विद्या बालन ने अपने पति सिद्धार्थ रॉय के साथ कोई फ़िल्म क्यों नहीं की?

फ़िल्म का ट्रेलर देख कर यही कहा जा सकता है कि फ़िल्म बेहतरीन है, जिसमें संजय दत्त का ज़बरदस्त अवतार देखने को मिलेगा। इसके साथ ही मनीषा कोइराला भी इंटेंस लुक में दिखाई देंगी। फ़िल्म में मनीषा को एक बेहद सिंपल पर दमदार अवतार में रखा गया है, जिसे देख कर मज़ा आ जाएगा। 

वैसे मनीषा ने तो अपने दिल की बात कह दी। पर इस बारे में संजय दत्त क्या सोचते हैं, इसका कुछ पता नहीं लगाया जा सका है। आशा करते हैं कि जल्द ही संजू बाबा भी अपने दिल की बात सामने रखेंगे।

- आकांक्षा तिवारी

प्रमुख खबरें

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!