Delhi: Anti-Smog Gun तैनाती की सिरसा ने समीक्षा की, सर्दियों से पहले प्रदूषण रोकने के निर्देश

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 06, 2026

नयी दिल्ली, पांच अगस्त दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में एंटी-स्मॉग गन और पानी के छिड़काव करने वाली मशीनों की तैनाती की समीक्षा की। सिरसा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सर्दियों के मौसम से पहले धूल प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए इनका समय पर और प्रभावी इस्तेमाल सुनिश्चित किया जाए। सिरसा ने पर्यावरण विभाग, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के वरिष्ठ अधिकारियों तथा नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

उन्होंने कहा, बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि सभी मशीनों की समय पर और प्रभावी तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि धूल पर प्रभावी नियंत्रण हो सके और प्रदूषण कम करने के प्रयासों को और गति मिल सके।

प्रमुख खबरें

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा