Mankind Pharma का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 29 प्रतिशत बढ़कर 659 करोड़ रुपये पर

By Prabhasakshi News Desk | Nov 06, 2024

नयी दिल्ली । मैनकाइंड फार्मा का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 29 प्रतिशत बढ़कर 658.88 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उसे यह मुनाफा बिक्री की मात्रा बढ़ने से हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 511.18 करोड़ रुपये रहा था। देश की चौथी सबसे बड़ी फार्मास्युटिकल कंपनी मैनकाइंड फार्मा ने बताया कि उसकी परिचालन आय सितंबर तिमाही में 13.6 प्रतिशत बढ़कर 3,076.51 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,708.10 करोड़ रुपये रही थी।

प्रमुख खबरें

नेपाल की फेवा झील में तैरते समय बड़ा हादसा, डूबने से बिहार के भारतीय पर्यटक की हुई मौत

कोटा के सरकारी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को लेकर एनएसयूआई और एबीवीपी में झड़प

नौसेना में शामिल होगा स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि, समुद्री हितों की रक्षा के लिए तैयार: राजनाथ सिंह

World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus