टीवी शो 'आदत से मजबूर' के एक्टर मनमीत ग्रेवाल ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2020

मुंबई। टीवी अभिनेता मनमीत ग्रेवाल ने लॉकडाउन के बीच आर्थिक तंगी की वजह से कथित रुप से खुदकुशी कर ली है। वह आदत से मजबूर और कुलदीपक जैसे कार्यक्रमों में काम कर चुके हैं। उनके पारिवारिक दोस्त और निर्माता मनजीत सिंह राजपूत ने बताया कि मूल रूप से पंजाब के रहने वाले ग्रेवाल ने शुक्रवार रात खारघर के अपने घर में फंदा लगा कर कथित रुप से खुदकुशी कर ली। वह वहां अपनी पत्नी के साथ रहते थे। वह 32 साल के थे।

निर्माता ने कहा कि शनिवार को अभिनेता का अंतिम संस्कार किया गया। ग्रेवाल वेब सीरीज और कुछ विज्ञापनों में काम कर रहे थे जिन्हें देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से स्थगित कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

प्राइवेट पार्ट पर चोट, खून से सने कपड़े... Premanand Maharaj के आश्रम में क्या छुपाया जा रहा? शिष्य की रहस्यमयी मौत पर भड़के संत

Tripura TTAADC: ग्राम समिति चुनाव के लिए 44 केंद्रों पर मतगणना शुरू

Gurugram में दो गुटों की झड़प के दौरान STF टीम पर हमला, कॉन्स्टेबल घायल

अमृतसर में Punjab Police के ASI पर हमला, बाइक सवारों ने मारी गोली