मनमोहन सिंह की सेहत में सुधार, कोविड-19 की जांच में संक्रमण नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2020

नयी दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सेहत में सुधार हुआ है और उनकी कोविड-19की जांच में संक्रमण नही पाया गया है। एम्स सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उनको नयी दवा के कारण रिएक्शन और बुखार होने के बाद रविवार रात एम्स में भर्ती कराया गया था। 87 वर्षीय सिंह को एम्स के कार्डियो-थोरैसिक (हृदय और सीने से संबंधित) सेंटर में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। 

इसे भी पढ़ें: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हालत स्थिर, चल रही है जांच: सूत्र

इसे भी पढ़ें: पूर्व PM मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य को लेकर एच डी देवेगौड़ा ने जताई चिंता

बुखार के अन्य कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है और उनकी जरूरी देखभाल की जा रही है।’’ सूत्रों के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री की हालत स्थिर है और वह एम्स के कार्डियो-थोरैसिक सेंटर के चिकित्सकों की एक टीम की निगरानी में हैं। सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। वह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे हैं। साल 2009 में उनकी एम्स में ही कोरोनरी बाईपास सर्जरी हुई थी। मनमोहन सिंह के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही कई नेताओं ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जतायी और जल्द ठीक होने की कामना की। 

प्रमुख खबरें

अब हमला किया तो परमाणु बम...ईरान की अमेरिका को खुली धमकी

Keralam CM की रेस: Rahul Gandhi की बैठक के बाद KC वेणुगोपाल का नाम लगभग तय! आज या कल हो सकता है ऐलान

IRGC की सहायता का आरोप, बहरीन ने 3 लोगों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

Tamil Nadu में 1 वोट की जीत पर सियासी ड्रामा, Floor Test पर रोक के खिलाफ TVK विधायक पहुंचे Supreme Court