सुषमा के निधन पर बोले मनमोहन, देश ने एक सम्मानित और समर्पित नेता खोया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2019

नयी दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर दुख जताते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को कहा कि देश ने एक सम्मानित और समर्पित नेता खो दिया है। सिंह ने एक बयान में कहा,  सुषमा स्वराज जी के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। उनके लोकसभा नेता प्रतिपक्ष रहते हुए उनके साथ मेरी सुखद यादें हैं।  उन्होंने कहा,  वह एक उच्च कोटि की नेता थीं जिनका पार्टी लाइन से इतर सभी सम्मान करते थे। वह एक महान सांसद और बहुत की कुशल मंत्री रहीं।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामित किये जा सकते हैं पूर्व PM मनमोहन सिंह

उनके निधन से देश ने एक सम्मानित और समर्पित नेता खो दिया है।  इससे पहले मंगलवार रात कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सुषमा एक ऐसी अद्भुत नेता थीं जिनके सभी पार्टियों के लोगों से मित्रवत रिश्ते थे। गांधी ने ट्वीट किया,  सुषमा स्वराज जी के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूँ। वह एक अद्भुत नेता थीं जिनकी पार्टी लाइन से इतर मित्रता थी।  उन्होंने कहा,  दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। ओम शांति।  राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा,  सुषमा जी के असामयिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। वह एक महान इंसान थीं और वह इसी तरह हमेशा याद की जाएंगी। 

प्रमुख खबरें

Congress और CPI(M) बंगाल में भाजपा की मदद कर रहे, टीएमसी मजबूती से लड़ेगी : Mamata Banerjee

Tesla के मालिक Elon Musk अचानक चीन पहुंचे, प्रधानमंत्री Li Qiang से की मुलाकात

Pilibhit नगर कोतवाली इलाके में तेंदुए ने घर में घुसकर चाचा-भतीजे को किया घायल

मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने Priyanka पर साधा निशाना, ‘नकली’ गांधी बताकर वोट पाने का लगाया आरोप