मनमोहन सिंह अमृतसर से चुनाव नहीं लड़ रहे, पंजाब में आप गठबंधन नहीं: अमरिंदर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2019

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने लोकसभा चुनावों में मनमोहन सिंह को अमृतसर से प्रत्याशी बनाने की रिपोर्टों को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि वह कभी इस सूची में नहीं थे। उन्होंने राज्य में चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (आप) या किसी अन्य पार्टी के साथ किसी तरह की गठबंधन की बातचीत को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस को पंजाब में किसी गठबंधन की जरुरत नहीं है और ना ही वह इस के बारे में किसी पार्टी के साथ चर्चा कर रही है।’’ इससे पहले आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कहा कि उनकी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से अलग होकर बनी पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में गठबंधन को लेकर बातचीत कर रही है।

इसे भी पढ़ें: VIP कल्चर को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने किया PM मोदी पर प्रहार

पंजाब कांग्रेस के उम्मीदवारों पर एक सवाल के जवाब में अमरिंदर सिंह ने कहा कि अगली बैठक इस सप्ताह के अंत में दिल्ली में हो सकती है। राज्य में पार्टी के स्टार प्रचारकों के बारे में उन्होंने कहा कि इन चुनावों में पार्टी के लिए अहम प्रचारकों के नाम पर फैसला लेने की जिम्मेदारी कांग्रेस हाई कमान की है। यह पूछे जाने पर कि क्या नियंत्रण रेखा पार भारतीय वायु सेना का हवाई हमला केंद्र की सत्तारूढ़ भाजपा के लिए फायदेमंद साबित होगा इस पर अमरिंदर सिंह ने कहा कि भारतीय जवान हर रोज मारे जा रहे हैं। हवाई हमले अभी तक भारत पर पाकिस्तान समर्थित हमलों को रोक नहीं पाए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेनाओं के राजनीतिकरण की कोई कोशिश नहीं की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने इस पर खुशी जताई कि सीमा पर हाल के तनाव के बावजूद करतारपुर कोरिडोर परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है। 

प्रमुख खबरें

Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान