By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2019
जयपुर। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने पार्टी द्वारा राज्य से राज्यसभा की खाली सीट पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी जताते हुए मंगलवार को कहा कि सिंह के अनुभव का लाभ हमें मिलेगा।सिंह ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन मंगलवार को भरा।