भाजपा के खिलाफ लड़ाई में कांग्रेस का सहयोग करें वाम दल: मनमोहन सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 18, 2017

कोच्चि। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भाजपा नीत केन्द्र सरकार की ‘गलत’ नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने के लिए वाम दलों से कांग्रेस नेतृत्व को राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग देने की अपील की। पूर्व प्रधानमंत्री ने कांग्रेस नेतृत्व वाले विपक्षी यूडीएफ की ओर से आयोजित की गयी एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘राष्ट्रीय स्तर पर क्या हम भाजपा का विरोध संयुक्त मोर्चे के तौर पर करने जा रहे हैं या माकपा दोनों पार्टियों भाजपा और कांग्रेस से समान दूरी रखने जा रही है?’’

सिंह ने पार्टी से राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस नेतृत्व को सहयोग देने और भाजपा के कुशासन तथा विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ एकजुट हो कर लड़ाई छेड़ने की अपील की। उन्होंने इसके साथ ही केरल की माकपा नीत एलडीएफ सरकार की आलोचना करते हुए कहा, ‘‘राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है, राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं महसूस कर रही है साथ ही आर्थिक प्रगति धीमी पड़ गयी है।'

प्रमुख खबरें

पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई ने धमकी नहीं दी, गैंगस्टर हरि बॉक्सर ने कहा- हम तो उन्हें जानते तक नहीं

ED ने महाराष्ट्र में ISIS से जुड़े मॉड्यूल के 40 से अधिक ठिकानों पर की छापेमारी, 9.7 करोड़ रुपये जब्त

Delhi AQI: गंभीर स्थिति में पहुंची दिल्ली की वायु गुणवत्ता, CAQM ने लगाया GRAP 4

Goa Nightclub Fire Tragedy : नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, गोवा के दो नाइट क्लब सील