G20 बैठक में Manohar Lal ने की सुरक्षित और सस्ती ऊर्जा के लिए वैश्विक सहयोग की वकालत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 17, 2026

अमेरिका में जी20 मंत्री स्तरीय बैठक में भारत ने सुरक्षित, सस्ती और भरोसेमंद ऊर्जा के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग का आह्वान किया है। विद्युत मंत्रालय के बृहस्पतिवार को जारी एक बयान के अनुसार, बैठक में भारत ने कहा कि विशेष रूप से विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के समग्र विकास के लिए ऊर्जा की सहज और किफायती उपलब्धता बेहद आवश्यक है। केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल ने अमेरिका के ह्यूस्टन में आयोजित जी20 ऊर्जा मंत्रिस्तरीय बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

साथ ही, विभिन्न देशों की परिस्थितियों और विकास संबंधी प्राथमिकताओं का सम्मान किया जाना चाहिए। मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान मनोहर लाल ने अलग से अमेरिका के ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट, अमेरिका के आंतरिक विभाग के सचिव डग बर्गम और कनाडा के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री के संसदीय सचिव कोरी होगन के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। बैठक में द्विपक्षीय हित के कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

इनमें मजबूत ऊर्जा बुनियादी ढांचे और आपूर्ति श्रृंखला, बिजली क्षेत्र में बदलाव तथा डिजिटल अर्थव्यवस्था की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने की भारत की योजनाएं शामिल थीं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर डेढ़ करोड़ लूटने वाले 5 आरोपियों को दबोचा, 1 करोड़ बरामद

Tata Sons बोर्ड ने N Chandrasekaran को दिया दूसरा कार्यकाल, Tata Trusts ने जताया विरोध

DUSU Election में हिंसा पर Delhi High Court सख्त, नतीजे रोकने की दी चेतावनी

श्रीलंका के खिलाफ Test Series में वापसी चाहते हैं Pakistan के तेज गेंदबाज Haris Rauf