By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 21, 2026
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बृहस्पतिवार को कहा कि जल्द ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड की घोषणा की जाएगी। दिल्ली मास्टर प्लान (एमपीडी)-2047 की अधिसूचना को लेकर आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए खट्टर ने यह भी कहा कि शहर की 69 पॉश कॉलोनियों को नियमित करने का काम अदालत के मत के आधार पर किया जाएगा। एनसीआर में दिल्ली की अहम भूमिका को स्वीकार करते हुए दिल्ली मास्टर प्लान 2047 अपनी स्थानिक विकास रणनीति को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (एनसीआरसीबी) के क्षेत्रीय योजना ढांचे के अनुरूप बनाता है।