WFI Dispute: पहलवानों के विरोध प्रदर्शन पर बोले मनोहर लाल खट्टर, यह गंभीर विषय, इससे खिलाड़ियों का मनोबल टूटता है

By अंकित सिंह | Jan 19, 2023

भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ खिलाड़ियों का विरोध प्रदर्शन जंतर मंतर पर जारी है। कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ खिलाड़ी लगातार कई बड़े आरोप लगा रहे हैं। इन सबके बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बड़ा बयान दिया। अपने बयान में खिलाड़ियों द्वारा लगाए गए आरोपों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह गंभीर विषय है और इसे गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय खेल मंत्रालय ने नोटिस लिया है और WFI को 72 घंटे में जवाब देने के लिए कहा है। सारी बातें गंभीरता से ली गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि भारत सरकार इस पर संज्ञान लेगी। यह गंभीर विषय है और इससे खिलाड़ियां का मनोबल टूटता है।

इसे भी पढ़ें: भारतीय कुश्ती महासंघ पर लगे आरोपों पर Sports Ministry सख्त, Anurag Thakur करवा सकते हैं आरोपों की जांच

साक्षी मलिक ने कहा कि बबीता फोगाट सरकार की तरफ से आईं हैं और हमने भी अपनी बात उनके सामने रखी है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि वो हमारे साथ हैं और हमारी मांगें पूरी करवाएंगी। हमारा धरना तब तक जारी रहेगा जब तक कोई क्लैरिटी नहीं आ जाती। आपकों बता दें कि भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) और WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ यौन शोषण के आरोप लगाए जाने पर बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और अन्य रेसलर जंतर-मंतर धरना-प्रदर्शन करने पहुंचे।

प्रमुख खबरें

जुबान बिगड़ी हुई थी उदयनिधि की,पहली बार मिला सवा शेर, सत्ता में आते ही विजय ने धरा थलापति अवतार

उन्नत बचपन की पहली शर्त- स्वस्थ भोजन, स्वस्थ भविष्य

PM Modi का BJP सांसदों को Generation Z मंत्र: युवाओं की सुनो, समझो और संसद में बिताओ समय

सोशल मीडिया से इथेनॉल से जुड़ा डीपफेक कटेंट तुरंत हटाएं, Meta-Google को हाई कोर्ट का नोटिस