ZEE5 पर रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म “साइलेंस....कैन यू हीयर इट”

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2021

मुंबई। अभिनेता मनोज बाजपेयी ने शनिवार को कहा कि उनकी आने वाली फिल्म ‘‘साइलेंस...कैन यू हीयर इट?’’ स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जी5 पर 26 मार्च को प्रसारित होगी। ज़ी स्टूडियो द्वारा निर्मित और अबान भरूचा देवहंस द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक महिला के रहस्यमय ढंग से गायब होने के बारे में है।

इसे भी पढ़ें: सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है अजय देवगन की फिल्म मैदान, पढ़ें स्पोर्ट ड्रामा की पूरी जानकारी

बाजपेयी ने ट्वीट किया, ‘‘जब हर कोई सच छुपा रहा है, तो चुप्पी के बावजूद न्याय अपना रास्ता ढूंढ लेगा। यह एक कत्ल के राज की कहानी है और आपको अंत तक अनुमान लगाते रहने के लिए तैयार रहना होगा। फिल्म 26 मार्च को जी5 पर प्रदर्शित होगी।” फिल्म में प्राची देसाई भी हैं, जो अपना डिजिटल डेब्यू कर रही हैं। उनके साथ फिल्म में अर्जुन माथुर, साहिल वैद, वकार, बरखा सिंह, शिरीष शर्मा, सोहेला कपूर, अमित ठक्कर और गरिमा याग्निक भी नजर आएंगे।

प्रमुख खबरें

ED ने ‘यूट्यूबर’ Elvish Yadav और अन्य के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया

Famous Temples: जयपुर के 2 साल पुराने महादेव मंदिर के रहस्यों को जानकर रह जाएंगे दंग, आप भी कर आएं दर्शन

Uttar Pradesh के नोएडा में सीवर की सफाई करने उतरे दो श्रमिकों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Delhi में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, बूंदाबांदी का अनुमान