पाकिस्तान की तरफ से जारी है प्रॉक्सी वॉर, सेना प्रमुख ने कहा- 400 आतंकी भारत में घुसपैठ को तैयार

By अभिनय आकाश | Jan 12, 2022

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से जारी सीमापार आतंकवाद का जिक्र करते हुए सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने कहा कि भारतीय सेना आतंकवाद को 'जीरो टॉलरेंस' दिखाने के लिए प्रतिबद्ध है। सेना दिवस से पहले एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) के दूसरी तरफ (पाकिस्तानी पक्ष) आतंकी लॉन्च पैड और प्रशिक्षण सुविधाओं में लगभग 350 से 400 आतंकवादी मौजूद हैं और बार-बार घुसपैठ की कोशिशों में लगे हैं।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल बाजवा के सेवा विस्तार पर फैसले में अभी वक्त है : इमरान खान

जनरल नरवणे ने आगे कहा कि हमने अपनी ओर से, आतंक के प्रति जीरो टॉलरेंस दिखाने का संकल्प लिया है और गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए खुद को प्रतिबद्ध किया है। सेना प्रमुख ने कहा कि प्रॉक्सी वॉर " जारी है क्योंकि आतंकवादी अभी भी सीमा पार आतंकी लॉन्च पैड में हैं।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच