मनोज सिन्हा बोले, किसी ने BJP कार्यकर्ता तो आखें दिखाई तो वह आंखें सलामत नहीं रहेंगी

By अंकित सिंह | Apr 19, 2019

केंद्रिय मंत्री मनोज सिन्हा ने विवादित बयान दे दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मनोज सिन्हा ने कहा कि अगर किसी ने भी भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ आंखे दिखाई तो उसकी आंखें सलामत नहीं रहेंगी। एक सभा में सिन्हा ने कहा, " भाजपा कार्यकर्ता अपराध अर्जित धन और भ्रष्टाचार को जमीन दोज करने को तैयार हैं और मैं कहना चाहता हूं कि अगर किसी की उंगली भाजपा कार्यकर्ता की तरफ दिखी तो भरोसा रखिए चार घंटे में वो उंगली सलामत नहीं रहेंगी।

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर सीट से सांसद और यहीं से चुनाव लड़ रहे सिन्हा ने आगे कहा, किसी पुर्वांचल के अपराधी की औकात नहीं कि गाजीपुर सीमा में आकर भाजपा कार्यकर्ता की तरफ आंख दिखाए तो वो आखें सलामत नहीं रहेंगी। बता दें कि देश में आम चुनाव चल रहा है और ऐसे तमाम नेताओं के बिगड़ें बोल लगातार सामने आ रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

TMKOC | Gurucharan Singh Missing Case | लापता गुरुचरण सिंह जल्द करने वाले थे शादी, आर्थिक तंगी का कर रहे थे सामना, रिपोर्ट

हफ्ते की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार के लिए रही शानदार, Sensex 411 अंक उछलकर 74,141 पर पहुँचा

Kerala में एक सहकारी बैंक के दो सुरक्षाकर्मी मृत पाए गए

Congress on Maharaja Remark | प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी के शब्दों को दुर्भावनापूर्ण ढंग से तोड़-मरोड़कर पेश किया, महाराजा टिप्पणी पर कांग्रेस की सफाई