मनोज सिन्हा ने जम्मू कश्मीर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को यहां राजभवन के कर्मचारियों के बीच राष्ट्रीय ध्वज बांटकर केंद्र शासित प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। उपराज्यपाल ने शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा, ‘‘हमारा राष्ट्रीय ध्वज पिछले 75 वर्षों से हमारे नागरिकों की आशाओं और सपनों का प्रतीक है और यह हमें एक शानदार भविष्य के लिए लगातार मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है।’’

इसे भी पढ़ें: कार दुर्घटना के एक हफ्ते बाद अमेरिकी अभिनेत्री ऐनी हेचे की मौत, सदमें में परिवार

सिन्हा ने सभी नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा फहराने और आजादी का अमृत महोत्सव की भावना को पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाने की अपील की। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा।

प्रमुख खबरें

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती