अमरनाथ यात्रा के लिए अब होगी हेलिकॉप्टर की सुविधा, एक दिन में यात्रा करके लौट आएंगे घर वापस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2022

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा के लिए बृहस्पतिवार को ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग पोर्टल की शुरुआत की। यह वार्षिक तीर्थयात्रा 30 जून से शुरू होनी है। उपराज्यपाल सिन्हा ने पोर्टल शुरू करने के बाद ट्वीट किया, ‘‘श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग सेवा पोर्टल शुरू किया गया है। पहली बार श्रद्धालु सीधे श्रीनगर से पंचतरणी तक आसानी से पहुंच सकते हैं और एक दिन में ही पवित्र यात्रा पूरी कर सकते हैं।’’

इसे भी पढ़ें: ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ राजस्थान में कई जगह युवाओं का प्रदर्शन

सिन्हा ने कहा कि सरकार लंबे समय से श्रीनगर से श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की कोशिश कर रही थी। उन्होंने कहा, ‘‘बेहतर संपर्क तथा सुगमता के लिए श्रीनगर से हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू करने की सरकार की यह लंबे समय से की जा रही कवायद थी। श्रद्धालु बुकिंग के लिए आसानी से श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर लॉगइन कर सकते हैं।’’ वार्षिक तीर्थयात्रा 30 जून से शुरू होनी है और 11 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगी। इस साल तीर्थयात्रा के लिए 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर