मनोज सिन्हा बोले- जम्मू कश्मीर को आतंक एवं भ्रष्टाचार से मुक्त बनाना है लक्ष्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2022

उधमपुर (जम्मू कश्मीर) ,उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कहा कि जम्मू कश्मीर प्रशासन का लक्ष्य इस केंद्रशासित प्रदेश को आतंकवाद एवं भ्रष्टाचार से मुक्त एक विकसित समाज बनाना है। उन्होंने यहां सहायक प्रशिक्षण केंद्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 636 रंगरूटों के प्रमाणन-सह पासिंग आउट परेड में अपने संबोधन में सीमापार से घुसपैठ की कोशिशें तथा हथियारों एवं मादक पदार्थों समेत विभिन्न चुनौतियों का बहादुरी से मुकाबला करने को लेकर सुरक्षाबलों की भूमिका की तारीफ की। सिन्हा ने कहा, ‘ जम्मू कश्मीर विविधता से भरा है, जो हमारी ताकत है। हमने सभी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया है एवं हमारे सुरक्षाबल चौकन्ने हैं। उन्होंने राष्ट्र-विरोधी तत्वों के नापाक मंसूबे को विफल कर नये जम्मू कश्मीर के निर्माण में अहम भूमिका निभायी है।

उपराज्यपाल ने कहा, मादक पदार्थ का व्यसन एक बड़ी चुनौती है क्योंकि मादक पदार्थ एक साजिश के तहत पाकिस्तान से तस्करी के रास्ते भेजा जाता है। आपको मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने में बड़ी भूमिका निभानी होगी। रंगरूटों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा, आप पूरी तरह सक्षम एवं तैयार हैं देश देख रहा है कि बीएसएफ पर्वतीय क्षेत्रों, मैदानों, मरूभूमि एवं घने जंगल में पूरे समर्पण के साथ अपनी ड्यूटी कर रहा है। यह बल देश की क्षेत्रीय अखंडता एवं संप्रभुता के हर खतरे से डटकर लोहा ले रहा है।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश