मनोज तिवारी दिल्ली भाजपा अध्यक्ष, बिहार में नित्यानंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2016

भाजपा सांसद मनोज तिवारी को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने आज दिल्ली इकाई का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया और नित्यानंद राय बिहार इकाई के अध्यक्ष बनाए गए हैं। तिवारी ने सतीश उपाध्याय की जगह ली है और राय ने मंगल पांडे की जगह ली है। पूर्व अध्यक्षों का कार्यकाल बहुत पहले ही समाप्त हो चुका था और बीते कई महीनों से नई नियुक्तियां लंबित थीं।

 

राय, यादव समुदाय से आते हैं। यह वही समुदाय है जिस पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की अच्छी पकड़ है। उनकी नियुक्ति को सवर्णों से इतर समुदायों के बीच पैठ बनाने के भाजपा के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। खासतौर पर इसे जातियों के प्रति संवेदनशील राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग को लुभाने की कोशिश माना जा सकता है जहां पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को जदयू और राजद के गठजोड़ ने करारी शिकस्त दी थी।

 

उधर, दिल्ली की सत्ता से पिछले 16-17 वर्षों से बाहर चल रही भाजपा में वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर मनोज तिवारी के रूप में नये चेहरे को आगे किया गया है। वह निवर्तमान अध्यक्ष सतीश उपाध्याय से कार्यभार संभालेंगे। तिवारी 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा में शामिल हुए थे और वर्तमान में उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद हैं। उनके लिए अगले वर्ष होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनावों में पार्टी को जीत दिलाना चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि पार्टी लगातार दो बार से निगम की सत्ता में है और उसे आम आदमी पार्टी से कड़ी चुनौती मिल रही है।

 

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!