जहां भी चुनाव होते हैं, वे वहां के वोटर बन जाते हैं... संजय सिंह के मानहानि नोटिस के जवाब में बोले मनोज तिवारी

By अंकित सिंह | Jan 02, 2025

आप सांसद संजय सिंह ने बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और अमित मालवीय को मानहानि नोटिस दिया है। इसी को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान सामने आया है। मनोज तिवारी ने कहा कि उन्हें करारा जवाब मिलेगा। अब दोषी मानहानि का नोटिस भेज रहे हैं। मैं इससे बहुत खुश हूं और अब पूरी जांच होगी और दोषियों को सजा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जहां भी चुनाव होते हैं, वे वहां के वोटर बन जाते हैं। उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि लोकतंत्र में इसकी इजाजत नहीं है। वे बांग्लादेशी घुसपैठियों से वोट लेकर ही चुनाव जीत रहे थे।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली सरकार ने किसानों के साथ किया धोखा, शिवराज ने आतिशी को लिखा पत्र, AAP ने दिया जवाब

इस पर सवाल उठाते हुए, कानूनी नोटिस में कहा गया, "बिना किसी विश्वसनीय आधार के, आपने दावा किया कि श्रीमती अनीता सिंह कई निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं, विशेष रूप से सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश और नई दिल्ली में।" इसमें कहा गया है कि इन आरोपों को एक्स और अन्य सार्वजनिक प्लेटफार्मों पर आपके पोस्ट के माध्यम से व्यापक रूप से प्रचारित किया गया है, जिससे मेरे मुवक्किल (संजय सिंह) और उनके परिवार की प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

प्रमुख खबरें

कौशांबी में पटाखा फैक्टरी के भीषण विस्फोट में दो दर्जन लोग घायल

10 साल बाद Bigg Boss Bangla की धमाकेदार वापसी! Sourav Ganguly बने होस्ट, जानें 15 कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट

पिनरायी विजयन ने NCLT आदेश पर उठाए सवाल, बड़े कॉर्पोरेट और BJP के बीच लगाया मिलीभगत का आरोप

Tamil Nadu में Aavin दूध का खरीद मूल्य 3 रुपये बढ़ा, अब प्रति लीटर मिलेंगे 44 रुपये