राम हमारे आराध्य हैं, नहीं बदलेंगे रामलीला मैदान का नाम: तिवारी

By अनुराग गुप्ता | Aug 25, 2018

नयी दिल्ली। दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान का नाम बदलकर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखे जाने को लेकर सियासत शुरू हो गई है। जिसके बाद दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने खबरों को खारिज करते हुए कहा कि भ्रम फैलाया जा रहा है। 

मनोज तिवारी ने कहा कि कुछ लोग यह भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं कि रामलीला मैदान का नाम बदला जाएगा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम हम सबके आराध्य हैं इसलिये रामलीला मैदान का नाम बदलने का कोई सवाल ही नहीं है!ल तिवारी ने आगे कहा कि यह सिर्फ कुछ गलत मानसिकता वाले राजनैतिक लोगों की यह साजिश हो सकती है और कुछ नहीं।

उल्लेखनीय है कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने इस नाम बदलने का प्रस्ताव रखा है जिस पर 30 अगस्त को होने वाली सदन की बैठक में फैसला किया जायेगा। निगम में भाजपा का बहुमत होने की वजह से माना जा रहा है कि इस फैसले को आसानी से मंजूरी मिल जायेगी। हालांकि, मनोज तिवारी ने इस खबर को खारिज कर दिया है। 

प्रमुख खबरें

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा

इस सप्ताह तीन कंपनियां लाएंगी IPO, 6,400 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद

दो साल में आवास ऋण बकाया 10 लाख करोड़ रुपये बढ़ा : RBI आंकड़े

Modi के 400 पार के नारे के साथ दिखी Mumbai की जनता, जताया जीत का विश्वास