CM Atishi को मनोज तिवारी ने लिखा पत्र, पूछा- क्यों वापस ली गई शराब नीति, कितने का हुआ नुकसान?

By अंकित सिंह | Sep 21, 2024

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को शपथ लेते ही एक पत्र लिख दिया। इस पत्र में उन्होंने दिल्ली की आबकारी नीति और शहर में सड़कों की मरम्मत को लेकर कई सवाल पुछे हैं। मनोज तिवारी ने कहा कि मैं आतिशी को दिल्ली की तीसरी महिला सीएम बनने के लिए शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें दिल्ली के संबंध में चिंताओं पर लिखा है। हम आने वाले 3-4 महीनों में उन्हें पूरा समर्थन देंगे। आतिशी ने आज ही अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। 

इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया कि 1. शराब नीति वापिस क्यों ली गई और इसमें कितने राजस्व का नुकसान हुआ? 2. स्कूल के सेमी परमानेंट स्ट्रक्चर लोहे की कड़ी कुण्डी याले छत वाले कमरे जो 5 लाख में बनते हैं वो 25 लाख में कैसे बने? और तत्काल आदेश दें कि सबसे ज़रूरी MCD के तहत आने वाली गलियों और PWD की सड़के ठीक करवायें क्यूंकि अधिकतम टूटी पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि आप से दिल्ली की जनता की तरफ से निवेदन है कि विजली और पानी के बढ़े विल कम करें, जनता की जो जेब काटी गई है उसे वापिस भी करवाए। सभी चाहें गरीब या मिडल क्लास से ले कर व्यापारी तक परेशान हैं। इतना पानी बिजली का बिल कैसे आ रहा है?

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल को चुनें, भाजपा उपराज्यपाल के जरिए बिजली की दरें बढ़ाएगी: आतिशी

उन्होंने कहा कि दिल्ली को अपनी तीसरी महिला मुख्यमंत्री से बहुत उम्मीद है कि यो तत्काल परेशानियों को दूर करेंगी और अगर पूर्व मुख्यमंत्री जी अपनी नाकामीयों को छुपाने के वास्ते आपको काम करने से रोकें तो आप हम सांसदों को भी बतायें हम दिल्ली के विकास के लिए आप के साथ हैं। 

प्रमुख खबरें

Nana Patekar Biography | संघर्ष से स्टारडम तक नाना पाटेकर का सफ़र... जानें उनका परिवार, बेमिसाल करियर, अवॉर्ड्स और निजी ज़िंदगी

Ghana पहुंचे S Jaishankar, कहा- Global South की प्राथमिकताओं में भारत हमेशा साथ खड़ा

Elon Musk के आरोपों को केंद्र ने नकारा, Starlink समेत सभी सैटकॉम सेवाओं के लिए नियम एक समान

Ranchi T20I में Sanju Samson की जगह Vaibhav Suryavanshi को मौका दे सकता है भारत