मुझे मां-बहन की गाली... एक बार फिर पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने गौतम गंभीर पर लगाए संगीन आरोप

By Kusum | Jan 24, 2025

टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर और पूर्व भारतीय खिलाड़ी मनोज तिवारी एक बार फिर विवादों में हैं। दरअसल, ये दोनों पूर्व खिलाड़ी पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। साल 2015 में दिल्ली और बंगाल के बीच रणजी ट्रॉपी मैच के दौरान दोनों के बीच काफी कहासुनी हो गई थी। मनोज तिवारी में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि ये कोई अकेली घटना नहीं थी। जब वह और गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे, उस दौरान भी कई बार ऐसी घटनाएं हुई थीं। 

मनोज तिवारी ने आगे कहा कि, साल 2015 के रणजी ट्रॉफी में हमारी लड़ाई हुई थी। उससे पहले वह मुझे पर गुस्सा थे। केकेआर में हमने बहस की। केकेआर के बल्लेबाजी क्रम में मुझे लगातार नीचे उताराज जा रहा था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक दोस्ताना मैच में मैं सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी था। मैंने 129 रन बनाए थे, जबकि उन्होंने 110 रन बनाए थे। तब भी वह अपना आपा खो बैठे। मैं सनस्क्रीन लगा रहा था, तभी वह अचानक मेरे पास आए और मुझ पर बिफर पड़े। कहने लगे कि, तुम यहां क्या कर रहे हो? बाकी सब मैदान पर हैं।  

प्रमुख खबरें

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश

Hamirpur में बीमा के 44 लाख रुपये के लिए पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार