मनसुख हिरेन मौत मामला: NIA जांच के लिए सचिन वाजे को ले गई सीएसएमटी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2021

मुम्बई। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) व्यापारी मनसुख हिरेन की मौत के मामले की जांच के सिलसिले में निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) ले गई। हिरन की जिस दिन मौत हुई थी, वाजे ने उसी दिन यहीं से निकटवर्ती ठाणे के लिए ट्रेन पकड़ी थी। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि चार मार्च की सीसीटीवी फुटेज में वाजे सीएसएमसीट से ठाणे के लिए ट्रेन पकड़ते दिख थे। इसलिए चीजों को समझने के लिए एनआईए मंगलवार रात वाजे का स्टेशन ले गई। इसके बाद एनआईए वाजे को ठाणे जिले के मुंब्रा क्रीक ले गई, जहां से पांच मार्च को हिरन का शव बरामद हुआ था।

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु में 11 बजे तक 26 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का किया इस्तेमाल

उन्होंने बताया कि एनआईए टीम सीएसएमटी और मुंब्रा क्रीक पर एक-एक घंटे से ज्यादा रुकी। उनके साथ कुछ चश्मदीद, फोरेंसिक विशेषज्ञ और रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी भी मौजूद थे। इससे पहले, एनआईए वाजे को एक पांच सितारा होटल, जहां वह नकली पहचान पत्र दिखाकर रुके थे, उपनगरीय अंधेरी स्थित एक कार्यालय, जहां कथित तौर पर पूरी साजिश रचने के लिए बैठक की गई थी और मुंब्रा क्रीक सहित कई स्थानों पर ले जा चुकी है। एनआई ने जांच के दौरान वाजे द्वारा इस्तेमाल किए गए जाने वाले कई महंगे वाहन भी जब्त किए हैं।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue

Imphal East में RAF चौकी पर ग्रेनेड हमला, हेड कांस्टेबल घायल

S Jaishankar पहुंचे Ethiopia, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर होगी वार्ता