'Himachal CM यात्रा में गए और संक्रमित हुए', कांग्रेस को मनसुख मंडाविया का जवाब- देश को कोरोना से बचाना मेरा दायित्व

By अंकित सिंह | Dec 21, 2022

एक ओर जहां विश्व के कई सारे देशों में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं, दूसरी ओर भारत में इसको लेकर जबरदस्त तरीके से राजनीति तेज हो गई है। दरअसल, भाजपा के तीन सांसदों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखा था और कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा से कोरोना वायरस का खतरा बढ़ सकता है। इसी को लेकर मनसुख मंडाविया ने राहुल गांधी और कांग्रेस को एक पत्र लिखा था। अपने पत्र में मनसुख मंडाविया ने दावा किया था कि कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा से कोरोना का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए उसे स्थगित किया जाना चाहिए। अब इसी के बाद जबरदस्त तरीके से राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस मनसुख मंडाविया पर हमलावर हो गई है। तो दूसरी ओर कांग्रेस को मनसुख मंडाविया ने जवाब भी दे दिया है। 

 

इसे भी पढ़ें: Selfie लेने की कोशिश कर रहा था युवक, राहुल गांधी ने झटके हाथ, बीजेपी का तंज- मोहब्बत की दुकान के फीके पकवान


कांग्रेस को जवाब देते हुए मनसुख मंडाविया ने कहा कि कल मुझे राजस्थान के 3 सांसदों ने पत्र लिखा था कि राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में गए हुए कई लोगों को कोविड पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि हिमाचल CM भी भारत जोड़ो यात्रा में गए थे, उसमें कोविड पॉजिटिव पाए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि मैंने राहुल गांधी और अशोक गहलोत को पत्र लिखकर इस बारे में बताया। भारत सरकार का स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते यह मेरा दायित्व है कि देश में कोरोना ना फैले। इससे पहले भाजपा के तीन सांसदों द्वारा कोरोना वायरस के प्रसार को लेकर चिंता जताए जाने का हवाला देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से अनुरोध किया कि अगर कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा सकता तो वह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निलंबित करने पर विचार करें। 

 

इसे भी पढ़ें: 'PM Modi के नेतृत्व में सेना को दी गई है खुली छूट', BJP का तंज- खड़गे जी अध्यक्ष तो बन गए हैं लेकिन रिमोट कंट्रोल...


कांग्रेस ने क्या कहा था

केंद्र सरकार पर चुनिंदा ढंग से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी तो कर्नाटक और राजस्थान में यात्रा निकाल रही है। उसने सवाल पूछा कि क्या केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने उनके आयोजकों को भी पत्र लिखा है? अपने पार्टी सहयोगी की राय से हामी भरते हुए कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने भाजपा से इस मामले पर राजनीति नहीं करने को कहा। रमेश ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं समझ सकता हूं कि भाजपा भारत जोड़ो यात्रा की सफलता देख डर गयी है और वह मुश्किल में है।’’

प्रमुख खबरें

SRH vs LSG: लखनऊ के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने 58 गेंदों में चेज किया 166 रनों का टारगेट, ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की बेहतरीन पारी

Aurangabad और Osmanabad का नाम बदलने पर अदालत के फैसले का मुख्यमंत्री Shinde ने किया स्वागत

तीन साल में पहली बार घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेंगे Neeraj Chopra, Bhubaneswar में होगा आयोजन

Israel ने Gaza में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए एक अहम क्रॉसिंग को फिर से खोला