By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 21, 2026
खेल मंत्री मनसुख मांडविया शनिवार से विशाखापत्तनम में शुरू होने वाली ब्रिक्स खेल और युवा मामलों के मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जहां अंतिम दिन खेलों के निर्माण और स्वदेशी विधाओं पर केंद्रित एक संयुक्त घोषणापत्र जारी किया जाएगा। इस बैठक में ब्रिक्स के सभी 11 सदस्य देशों के मंत्री और प्रतिनिधिमंडल युवा मामलों और खेलों में सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से भाग लेंगे। खेल मंत्रालय की विज्ञप्ति में कहा गया है कि खेल मंत्रियों की बैठक में ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात के प्रतिनिधि अपनी बात रखेंगे जिसके बाद संयुक्त घोषणापत्र जारी किया जाएगा।