सचिन तेंदुलकर से हुई मनु भाकर की मुलाकात, जानें क्या बोले क्रिकेट के भगवान?

By Kusum | Aug 30, 2024

हाल ही में पेरिस ओलंपिक 2024 मेडलिस्ट मनु भाकर ने कहा था कि सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और विराट कोहली सर के सात अगर एक घंटा भी बिताने को मिला, तो ये मेरे लिए सम्मान की बात होगी। वहीं अब मनु का ये सपना पूरा हो गया है। मनु ने सचिन तेंदुलकर के साथ मुलाकात की और सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर कीं। 

दरअसल, मनु भाकर कौन बनेगा करोड़पति शो के एपिसोड में जाने वाली हैं। और इसके लिए वह मुंबई में ही हैं। मनु भाकर और सचिन तेंदुलकर की मुलाकात की तस्वीरें देखकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा। 

मनु भाकर ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि, सिर्फ और सिर्फ एक सचिन तेंदुलकर सर! क्रिकेटिंग आइडल के साथ ये पल बिताकर मैं बहुत ज्यादा ब्लेस्ड फील कर रही हूं। उनके सफर ने मुझे और हम सब में कई लोगों को अपने सपने का पीछा करने के लिए प्रोत्साहित किया है। ना भूल पाने वाले इस पलों के लिए शुक्रिया सर। 

सचिन तेंदुलकर ने जवाब में लिखा कि, मनु तुमसे और तुम्हारे परिवार से मिलना मेरे लिए काफी खास रहा। तुम्हारी सक्सेस स्टोरी को देखकर कई युवा लड़कियां प्रेरणा ले रही हैं ऐसे ही आगे बढ़ती रहो और नए बेंचमार्क सेट करती रहो। इंडिया तुम्हारे लिए चीयर कर रहा है। 

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक गेम्स में भारत की ओर से दो मेडल जीते, जिसमें से एक मेडल उन्होंने इंडिविजुअल इवेंट में जबकि दूसरा मेडल मिक्स्ड टीम इवेंट में जीता। मनु भाकर ने कुछ दिन पहले ही सचिन तेंदुलकर से मिलने की इच्छा जताई थी। मनु भाकर फिलहाल तीन महीने के ब्रेक पर हैं और इसके बाद फिर से वह शूटिंग में वापसी करेंगी। 

प्रमुख खबरें

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत

श्रीगंगानगर की Central Jail में तलाशी के दौरान कैदी का हमला, जेलर हेमराज वैष्णव घायल

Titan Q2 Results: दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 2,393 करोड़ रुपये हुआ

Mahanadi Coalfields के IPO को SEBI की हरी झंडी, Coal India बेचेगी 66 करोड़ से अधिक शेयर