मनु भाकर यूरोपीय चैम्पियनशिप में प्रतिस्पर्धा के साथ स्नातक की परीक्षा भी देंगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2021

नयी दिल्ली। ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी भारतीय निशानेबाज मनु भाकर क्रोएशिया की राजधानी जगरेब में आयोजित होने वाली यूरोपीय चैम्पियनशिप में भाग लेने के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखेंगी और वहीं से स्नातक की परीक्षाएं देंगी। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित लेडी श्रीराम महिला कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक कर रही भाकर की परीक्षाएं 18 मई से शुरू होंगी जबकि ओसिजेक में होने वाली यूरोपीय चैम्पिनशिप का आगाज 20 मई से होगा। भारत इस प्रतियोगिता में आमंत्रित टीम के रूप में भाग ले रहा है। भाकर के लिए हालांकि यह राहत की बात है कि उनकी परीक्षा और प्रतियोगिताओं की तारीखें आपस में टकरा नहीं रही है।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा में लॉकडाउन 24 मई तक बढ़ा, अनिल विज ने दी जानकारी

यह 19 साल की खिलाड़ी निशानेबाजी के सामानों के साथ परीक्षा की तैयारी के लिए अपनी पुस्तकें भी साथ ले कर गयी है। वह अपने उत्तर लिखने के बाद मोबाइल स्कैनर की मदद से उसे ऑनलाइन तरीके से भेजेंगी। भाकर को तोक्यो ओलंपिक में तीन स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए चुना गया है।

प्रमुख खबरें

Social Media Post पर गिरफ्तारी Supreme Court के आदेश का उल्लंघन, Rahul Gandhi पर बरसे KTR

Gurugram Hit-and-Run मामले की जांच के लिए SIT गठित, दोनों आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

DUSU Election 2024: पहले चरण में 36 फीसदी मतदान, शनिवार को होगी मतगणना

NIA के 7 मामलों में Jagtar Singh Johal को राहत, High Court ने 8 साल बाद दी जमानत