अदिति राव हैदरी की इन खूबियों से दीपिका पादुकोण सहित कई एक्ट्रेसेज को होती है जलन!

By रेनू तिवारी | Jul 27, 2021

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी की खूबसूरती के दर्शक कायल है। अदिति राव हैदरी ने मर्डर 3, बॉस, वज़ीर जैसी कई फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। हैदरी जब भी फिल्म के सेट पर आती थी तो लोग उनकी एक झलक के लिए कतारें बना लेते थे। हैदरी ने 2007 में तमिल फिल्म श्रृंगारम से अपने ऑन-स्क्रीन करियर की शुरुआत की। सुधीर मिश्रा की 2011 की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ये साली जिंदगी से उन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनायी। बॉलीवुड में कई ऐसी सुपरहिट फिल्में भी है जिसमें अदिति राव हैदरी ने सपोर्टिंग रोल प्ले किया है। 

 

दमदार अदाकारी

फिल्म पद्मावत में अदिति राव हैदरी ने काफी मजबूत किरदार निभाया था। फिल्म में लीड रोल दीपिका पादुकोण का था लेकिन शानदार एक्टिंग का सारा क्रेडिट रणवीर सिंह को उनके खिलजी अवतार के लिए मिला और खूबसूरती का खिताब अदिति राव हैदरी ने जीत लिया। फिल्म पद्मावत को लेकर जो करणी सेना से जो विरोध कि उसका केंद्र बिंदु दीपिका पादुकोण रही। दीपिका पादुकोण की नाक काटने की भी दमकी करणी सेना ने दी थी। 

 

चेहरे की मासूमियत 

वहीं दूसरी तरह हाल ही में परिणीति चोपड़ा की नेटफ्लिक्स पर फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन (The Girl on the Train) रिलीज हुई थी। फिल्म में अदिति राव हैदरी सपोर्टिंग रोल में थी। फिल्म की लीड एक्ट्रेस परिणीति थी लेकिन फिल्म में परिणीति ने कम लेकिन अदिति के इनोसेंट चेहरे ने सबका दिल जीत लिया। 

 

हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम सिनेमा में कर चुकी हैं काम

2017 में अदिति राव हैदरी ने डॉक्टर लीला अब्राहम की प्रमुख भूमिका में मणिरत्नम की कटरू वेलियाईदाई में अभिनय किया। फिल्म की रिलीज के बाद, वह दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योगों में अपने करियर का विस्तार करने में सक्षम थी। 2004 की शुरुआत में, हैदरी ने श्रृंगारम नामक अपनी पहली अभिनय परियोजना पर काम पूरा किया, जहां उन्होंने एक देवदासी की मुख्य भूमिका निभाई, जो 19वीं शताब्दी की एक मंदिर नर्तकी थी। तमिल फिल्म का निर्देशन शारदा रामनाथन ने किया था और एक प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना पद्मिनी रवि द्वारा निर्मित थी। रामनाथन द्वारा एक सम्मेलन में उनके नृत्य प्रदर्शन को देखने के बाद, हैदरी को भूमिका की पेशकश की गई थी, और वह उनके "कमजोर और ताजा चेहरे" और नर्तकी शोभना से उनकी समानता से भी प्रभावित हुई थी। 

 

शानदार क्लासिकल डांसर

अदिति राव हैदरी ने एक भरतनाट्यम नर्तक के रूप में अपना करियर शुरू किया, 11 साल की उम्र से लीला सैमसन के साथ जुड़ने के बाद कला के रूप में रुचि हो गई। उन्होंने सैमसन के नृत्य समूह, स्पांडा के एक हिस्से के रूप में काम किया, छात्रों को पढ़ाया और प्रदर्शन करने के लिए भारत और विदेशों में यात्रा की।

 

ड्रेसिंग सेंस

अदिति राव हैदरी अपने स्टाइलिश ड्रेसिंग सेंस के लिए भी जानी जारी है। उनके चेहरे पर न्यूड मेकअप उनकी खूबसरती को और भी बढ़ता है। इनके हर ड्रेस बहुत ही परफेक्ट और डीसेंट होती है जो लड़कियों को काफी प्रभावित करते हैं।


प्रमुख खबरें

Mahadev App Scam: CBI को मिली Saurabh Chandrakar की 8 दिन की कस्टडी, पूछताछ के लिए ले गई दिल्ली

Guyana को सड़क और स्वास्थ्य परियोजनाओं के लिए 50 करोड़ डॉलर देगा भारत

Govatsa Dwadashi: संतान की लंबी आयु के लिए माताएं रखेंगी Bach Baras व्रत, गाय और बछड़े की होगी पूजा

BJP नेता Nitesh Rane का Congress पर हमला, कहा- सत्ता परिवर्तन से Sharia लाने की साजिश