World के सबसे ऊंचे Railway Bridge पर पहुँचे रेलमंत्री, Jammu-Kashmir में जल्द पूरी होने वाली हैं कई बड़ी रेल परियोजनाएं

By गौतम मोरारका | Mar 27, 2023

जम्मू-कश्मीर में इस समय कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाएं तेजी के साथ आगे बढ़ रही हैं जिससे जल्द ही यह केंद्र शासित प्रदेश देश के बाकी हिस्सों से हर मौसम में रेल संपर्क के माध्यम से जुड़ा रहेगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बीते सप्ताह जब जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौर पर पहुँचे तो उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा की और विभिन्न रेलवे स्टेशनों का जायजा लेकर वहां आम लोगों तथा स्टॉल वालों से तो बातचीत की ही साथ ही रेल में सफर के दौरान उन्होंने मुसाफिरों की राय भी जानी। इसके अलावा उन्होंने एक महत्वपूर्ण ऐलान करते हुए कहा है कि उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) के पूरी तरह से परिचालन में आने के बाद जम्मू से श्रीनगर के बीच वंदे भारत मेट्रो ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Rail Minister Ashwini Vaishnaw का ऐलान- कश्मीर को अगस्त 2024 तक मिल जायेगी पहली Vande Bharat Train

हम आपको यह भी बता दें कि उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में अंजी नदी पर इस साल मई तक भारत के पहले केबल आधारित रेल पुल के बनकर तैयार होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने कहा कि तैयार होने के बाद जम्मू से करीब 80 किलोमीटर दूर बन रहे इस पुल पर ट्रेन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी। हम आपको बता दें कि कटरा और रियासी स्टेशनों के बीच बनाया जा रहा अंजी पुल केंद्र-शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में पड़ता है। केबल आधारित यह रेल पुल महत्वाकांक्षी उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला-रेल लिंक परियोजना का हिस्सा है, जिसका निर्माण केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अगले साल पूरा करने की घोषणा की थी। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हम पहले ही 47 में से 41 खंड पर काम पूरा कर चुके हैं। हमें उम्मीद है कि शेष खंड पर काम अप्रैल के अंत तक या मई के पहले सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा।’’ उत्तर रेलवे के वरिष्ठ पीआरओ राजेश खरे ने बताया है कि यह पुल राज्य के विकास में मदद करेगा। उन्होंने कहा, 'जम्मू-कश्मीर को देश से जोड़ने के लिए यह रेलवे ब्रिज बहुत महत्वपूर्ण है। यह एक 'केबल-स्टाइल ब्रिज' है।'

प्रमुख खबरें

Asian Games में Pakistan को हराने के बाद बोले Harmanpreet Singh, ऐसी गलतियों की गुंजाइश नहीं

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में

Hyundai Motor India की कुल Sales 10.8 Percent बढ़ी, जुलाई का रिकॉर्ड भी तोड़ा

Bihar में नए उद्योगों के 25 प्रतिशत उत्पाद खरीदेगी राज्य सरकार: Samrat Choudhary