Prague Chess: प्राग अंतर्राष्ट्रीय शतरंज में वर्ल्ड चैंपियन गुकेश को झेलनी पड़ी हार, अरविंद चिदंबरम ने दी मात

By Kusum | Mar 04, 2026

प्राग अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के छठे दौर में सटी रणनीति अपना कर अरविंद चिदंबरम ने अपने हमवतन डी गुकेश को हराया। जिससे मौजूदा फिडे वर्ल्ड चैंपियन अंतिम स्थान पर खिसक गया। 

जनवरी 2025 में टाटा स्टील मास्टर्स टूर्नामेंट एकमात्र अपवाद था जब पहले स्थान के लिए खेले गए टाईब्रेकर में वह हमवतन आर प्रज्ञानंद से हार गए थे। अरविंद ने काले मोहरों से खेलते हुए फिलिडोर डिफेंस का प्रयोग बुरी तरह विफल होने के बाद सिसिलियन डिफेंस अपनाया। गुकेश के लिए मु्श्किलें कड़ी करना आसान था क्योंकि मिडिल गेम के शुरू में उन्होंने अपना एक प्यादा कुर्बान कर दिया था। अरविंद ड्रॉ से खुश हो जाते लेकिन गुकेश ने 40वीं चाल में गलती की। अरविंद ने इसका फायदा उठाकर 48 चाल में जीत हासिल कर दी। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह