अनंत- राधिका की प्री-वेडिंग में शाहरुख खान से लेकर दीपिका पादुकोण तक कई सेलेब्स जामनगर पहुंचे, देखें पूरी लिस्ट

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 01, 2024

देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बांध जाएंगे। शादी से पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 1-3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में हो रहा है। इस  प्री-वेडिंग समारोह देश-दुनिया के तमाम बड़ी हस्तियां शामिल होने जा रही है। वहीं फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स जामनगर पहुंचे रहे हैं। मॉम-डैड-टू-बी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को गुजरात के जामनगर में एक साथ देखा गया।

 बोनी कपूर से लेकर रानी मुखर्जी पहुंची जामनगर

फिल्म निर्माता बोनी कपूर भी जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग उत्सव में भाग ले रहे हैं। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बॉलीवुड दिवा रानी मुखर्जी गुरुवार को जामनगर पहुंचीं। गुरुवार को आर्यन खान और अबराम भी जामनगर पहुंचे।

 ये सेलेब्स भी आए नजर

बॉलीवुड सेलेब्स के बीएफएफ ओरहान अवत्रामणि, जिन्हें ओरी के नाम से जाना जाता है, जामनगर पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। वहीं डायरेक्टर एटली कुमार भी अपनी पत्नी कृष्णा प्रिया के साथ जामनगर में स्पॉट किए गए। सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम को गुरुवार सुबह जामनगर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। सुहाना खान के साथ शाहरुख खान भी नजर आए। सलमान खान भी गुरुवार शाम जामनगर पहुंचे। निर्देशक अयान मुखर्जी ने अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग के आयोजन स्थल पर पहुंचते ही उनके लिए पोज दिए।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा