Apple की बजाय विदेशी सब्जियां उगाने लगे हैं Kashmir के कई किसान, तगड़े मुनाफे ने बदल डाली सबकी किस्मत

By नीरज कुमार दुबे | Aug 18, 2023

कश्मीर में परिस्थितियों के बदलाव के इस मौसम में हमारे किसान क्यों पीछे रहें। जब सब क्षेत्र तरक्की कर रहे हैं, पुराने ढर्रे को छोड़ कर नई राह पर आगे बढ़ रहे हैं तो हमारे कश्मीरी किसानों ने भी अपने लिये कुछ नये क्षेत्रों की पहचान कर उस पर कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में किसान अब पारम्परिक रूप से सेब उगाने की बजाय विदेशी सब्जियां उगाने को प्राथमिकता दे रहे हैं। दरअसल कश्मीर में हालात सुधरने के चलते यहां से व्यापार काफी सुगम हो चुका है। इसलिए अब किसानों और फल उत्पादकों को इस बात की चिंता नहीं रहती कि उनका माल मंडियों में कैसे पहुँचेगा। इसके अलावा सरकार और प्रशासन की ओर से भी किसानों को नई तकनीक, आर्थिक सहायता और कृषि संबंधी मदद पहुँचायी जा रही है जिससे किसान भी नये नये प्रयोग करने को लेकर उत्साहित हुए हैं।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह