By रेनू तिवारी | Jan 27, 2021
प्रेस विज्ञप्ति। अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने हाल ही में गुरु रंधावा के साथ 'अभी ना छोड़ो मुझे' शीर्षक से एक म्यूजिक वीडियो के लिए शूटिंग की। कश्मीर के गुलमर्ग क्षेत्र में फिल्माया गया, यह वीडियो घाटी में सुन्दर स्थानों की बैकड्रॉप में एक दिल छू जाने वाली प्रेम कहानी है। मृणाल ने कई कमिटमेंट्स के बीच, इस वीडियो को शूट करने के लिए एक सप्ताह की छुट्टी ले ली थी। मृणाल इस वीडियो में एक क्यूट और अनोखे लुक में नज़र आ रही है।
कश्मीर में कुछ दिनों में ही इस गाने को एक छोटे से टीम के साथ शूट किया गया है। कश्मीर के बर्फीले स्थानों में शूट करना मृणाल के लिए एक अच्छा ब्रेक था।