कैबिनेट मीटिंग में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव हुए पास,हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर बने डीएसपी

By सुयश भट्ट | Sep 01, 2021

भोपाल। मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग हुई। इस मीटिंग में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए हैं। बैठक में विवेक सागर को डीएसपी बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लगी। सरकार ने मूंग और उड़द की खरीदी को चालू रखने का फैसला लिया है। साथ ही सरकार ने रोजगार के लिए 4 औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना की घोषणा की है।

भारतीय हॉकी के खिलाड़ी विवेक सागर को मध्य प्रदेश सरकार डीएसपी के पद पर विशेष नियुक्ति देगी। बता दें विवेक सागर टोक्यो ओलंपिक में हॉकी के कांस्य पदक विजेता टीम के सदस्य हैं। इसके साथ ही सरकार प्रदेश में नवभारत साक्षर कार्यक्रम को चलाने वाली है।

सरकार ने नवभारत साक्षर अभियान के जरिए 15 साल से ऊपर के लोगों को शिक्षित करेगी। इसके लिए सरकार ने 84 करोड़ का बजट रखा है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश के 1 करोड़ लोगों को 2025-26 तक शिक्षित करने का लक्ष्य रखा है।

इसे भी पढ़ें:होशंगाबाद जिले में एक किन्नर और युवक की लात-जूतों से की पिटाई, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

वहीं प्रदेश में मूंग-उड़द का उत्पादन करीब 14 लाख मैट्रिक टन का है ऐसे में बढ़े हुए कोटे के बाद भी सरकारी खरीद 2 लाख 97 हजार मैट्रिक टन ही हो पाएगी। किसान संगठनों ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि सरकारी खरीद कोटे को और बढ़ाया जाना चाहिए।

इसके साथ ही सरकार ने अनुसूचित जाति के लोगों को लाभान्वित करने के लिए आदर्श ग्राम योजना के लिए 186 करोड़ का बजट रखा है। इससे प्रदेश के 966 गांवों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रमुख खबरें

DUSU Election 2026-27 के चार पदों के लिए वोटों की गिनती शुरू

Petrol Pump UPI Payment Limit New Rule | मध्य प्रदेश में पेट्रोल पंप 16 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज़्यादा के UPI पेमेंट नहीं करेंगे स्वीकार

19 सितंबर को Radha Ashtami और Mahalakshmi Vrat, सुबह 11:01 से पूजा का Shubh Muhurat

Hardoi में पारिवारिक विवाद के बाद महिला की नाक कटी, पति हिरासत में