जम्मू और कश्मीर कांग्रेस प्रमुख समेत कई नेता व कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2022

जम्मू। भाजपा नीत केंद्र सरकार पर विपक्षी नेताओं के खिलाफ सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए धरना देने और मार्च निकालने की कोशिश कर रहे जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख जी.ए. मीर समेत पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को यहां सोमवार को हिरासत में ले लिया गया। यह विरोध नेशनल हेराल्ड धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुलाए जाने के खिलाफ पार्टी के राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के तहत किया गया।

इसे भी पढ़ें: प्रियंका ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, हिरासत में लिए जाने के बाद गा रहे- रघुपति राघव राजा राम

प्रदर्शनकारियों द्वारा भाजपा विरोधी और कांग्रेस समर्थक नारेबाजी के बीच, मीर ने आरोप लगाया कि भाजपा विपक्ष को डराने के लिए ईडी, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जैसी एजेंसियों का उपयोग कर रही है। कांग्रेस नेता ने कहा, “इस सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ बोलने वाला कोई भी व्यक्ति केंद्रीय एजेंसियों का निशाना बन जाता है। हम इस स्थिति और अलोकतांत्रिक कार्यों का विरोध कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ बहादुरी से बोल रहे हैं और प्रवर्तन निदेशालय का उपयोग करके उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्तूबर को घटस्थापना, मां दुर्गा पूजा के लिए नोट करें जरूरी Samagri List

Vatican से 7 अक्टूबर 1950 को Mother Teresa को मिली थी Missionaries of Charity की मंजूरी

RBI Monetary Policy | आम जनता को बड़ा झटका! RBI ने 4 साल बाद बढ़ाया रेपो रेट, अब 5.5% हुई दर, अब महंगे होंगे होम, कार और पर्सनल लोन

PM Narendra Modi के जनप्रतिनिधि के 25 वर्ष पूरे, CM योगी ने दी बधाई