संजय सिंह, संजय सेठ और सुरेन्द्र सिंह नागर भाजपा में हुए शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2019

लखनऊ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय सिंह और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले सपा के संजय सेठ तथा सुरेन्द्र सिंह नागर ने रविवार को औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में संजय सिंह, उनकी पत्नी पूर्व मंत्री अमिता सिंह, सपा छोड़ने वाले राज्यसभा के पूर्व सदस्य सुरेन्द्र सिंह नागर और संजय सेठ ने औपचारिक तौर से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर भी मौजूद थे। 

इसे भी पढ़ें: सपा और कांग्रेस के इन तीन सांसदों ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सभापति ने किया स्वीकार

स्वतंत्र देव सिंह ने इस अवसर पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से भाजपा और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा अन्य दलों से अलग है और उसकी सोच भी बिल्कुल अलहदा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की सोच देश और गरीबों के लिये है। इसी सोच के तहत अनुच्छेद 370 और 35ए का जो कलंक था, वह समाप्त हुआ है। इससे एक बड़ा संदेश गया है। उन्होंने संजय सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी लोकप्रियता सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में है। वहीं, उनकी पत्नी अमिता के बारे में उन्होंने कहा कि वह पहले भाजपा सरकार में मंत्री थीं। बाद में छोड़कर थोड़ा  इधर- उधर  हो गयीं, लेकिन ये उनकी पुन: वापसी है। हमको विश्वास है कि वे इस बार स्थायी तौर पर पार्टी के साथ जुड़ी रहेंगी।

इसे भी पढ़ें: पत्नी अमिता संग भाजपा में शामिल हुए अमेठी के राजा

सिंह ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुरेन्द्र सिंह नागर की पकड़ और लोकप्रियता बहुत है। वहीं संजय सेठ बेहद सरल और सज्जन व्यक्ति हैं। इन दोनों के आने से पार्टी का ग्राफ बढ़ेगा और उसकी ताकत भी बढ़ेगी।

Pakistan की एक और International बेइज्जती, पूरा मामला जानने के लिए देखें वीडियो: 

प्रमुख खबरें

मंगलवार को हुई शेयर मार्किट की अच्छी ओपनिंग, सेंसेक्स 123 चढ़कर 74,019 पर खुला

Supreme Court ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई शुरू की

World Athletics Day 2024: हर साल 07 मई को मनाया जाता है वर्ल्ड एथलेटिक्स डे, जानिए इसका इतिहास

Rabindranath Tagore Birth Anniversary: नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय थे रवींद्रनाथ टैगोर, जानिए रोचक बातें