पत्नी अमिता संग भाजपा में शामिल हुए अमेठी के राजा

with-wife-ameeta-sanjay-singh-join-bjp
अभिनय आकाश । Jul 31 2019 6:27PM

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में दोनों पार्टी में शामिल हुए। बता दें कि संजय सिंह का एक साल का कार्यकाल शेष था।

कांग्रेस के पूर्व सांसद संजय सिंह ने भाजपा का दाम थाम लिया। संजय सिंह की पत्नी अमिता सिंह भी भाजपा में शामिल हुईं। बता दें कि संजय सिंह ने मंगलवार को ही कांग्रेस पार्टी और राज्यसभा सदस्यता दोनों से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद से ही उनका भाजपा में जाना तय माना जा रहा था। आज संजय सिंह अपनी दूसरी पत्नी अमिता सिंह के साथ भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में दोनों पार्टी में शामिल हुए। बता दें कि संजय सिंह का एक साल का कार्यकाल शेष था। लेकिन एक साल पहले ही उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। संजय सिंह ने इस्तीफे के बाद कहा, 'मैं कांग्रेस इसलिए छोड़ रहा हूं क्योंकि कांग्रेस नेतृत्व में जीरो है। मैं 'सबका साथ सबका विकास' के कारण मोदी का समर्थन करता हूं। संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह अमेठी से भाजपा विधायक हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़